पटना ग्रामीण: पटना: तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर सरकारी धन से पार्टी प्रचार का आरोप लगाया
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी का प्रचार सरकारी पैसे से कर रहे हैं। इससे पहले भी तेजस्वी यादव ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए बिहार के मंत्रियों को टेंडर के नाम पर कमीशन मिलने का भी आरोप लगाया था।