पटना ग्रामीण: पोस्टल पार्क के रोड नंबर 3 पर किराये के मकान में युवती का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस कर रही जांच
रविवार को जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पोस्टल पार्क रोड नंबर 3 में स्थित एक किराये के मकान में फंदे से लटका युवती का शव मिला है। मृतका नेहा कुमारी सीवान की रहने वाली थी। यहां किराए के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोपहर 12 बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।