गुरुग्राम: भोंडसी थाना क्षेत्र में मां के कहने पर 12 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
मां ने पढ़ने के लिए कहा तो 12 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान। स्कूल से घर लौटी किशोरी को खेलने के दौरान जब मां ने पढ़ने के लिए कहा तो उसने अपने आप को कमरे में बंदकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार दोपहर भोंडसी थाना क्षेत्र के शनि एन्क्लेव की है। पुलिस ने बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया।