कोटपूतली: कोटपूतली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 23 प्रकरण दर्ज
Kotputli, Alwar | Apr 27, 2026
राजमार्गों पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत विशेष अभियान चलाया। इस दौरान नो पार्किंग, गलत साइड ड्राइविंग, तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने कई वाहनों को जब्त कर 23 प्रकरण दर्ज किए।