पाटन: पाटन चौराहा पर सीमेंट से भरा ट्रक पाटन-कटंगी रोड पर किनारे धंसा, बड़ा हादसा टला
Patan, Jabalpur | Jul 30, 2026 पाटन चौराहे पर पाटन कटंगी रोड पर सीमेंट से भरे ट्रक जो कि कटनी साइड से आ रहा था गुरुवार दरमियानी बीती रात लगभग 12:00 साइड में जाकर धंस गया। गनीमत यह रही की ट्रक पलटा नहीं, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन साइड कमजोर होने के कारण वहां उसमें हादसे हो रहे हैं जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है।