विनोद डोभाल बोले-'निट्ठले' लगा रहे सूचना का अधिकार, अतोल रावत का पलटवार-पैसों की चोरी नहीं होने दूंगा
उत्तरकाशी के बड़कोट नगर पालिका परिषद में आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने सूचना का अधिकार (RTI) के तहत जानकारी मांगने वाले लोगों पर कटाक्ष करते हुए उन्हें ‘निठल्ला’ कहा था।
उनके इस बयान के बाद अब पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अतोल रावत ने मोर्चा खोल दिया है। अतुल रावत ने नगर पालिका में होने वाले विकास कार्यों और सरकारी धन के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर पालिका में खर्च होने वाले एक-एक पैसे का हिसाब लिया जाएगा।
सरकारी खजाने के धन की कथित हेराफेरी या विकास कार्यों में भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके इस बयान के बाद बड़कोट नगर पालिका की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
#बड़कोट #उत्तरकाशी #नगरपालिका #अतुलरावत #विनोदडोभाल #RTI #भ्रष्टाचार #विकासकार्य #उत्तराखंड #UttarakhandNews #PahadSamachar