कोरांव: रत्योरा करपिया से स्कूल पढ़ने आई कक्षा 9 की छात्रा लापता, पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
कोरांव थाना क्षेत्र के रत्योरा करपिया गांव की कक्षा 9 की एक छात्रा शनिवार को कोरांव बाजार स्थित अपने स्कूल से लापता हो गई। छात्रा का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। लापता छात्रा की पहचान नंदिनी के रूप में हुई है। उसके पिता अशोक कुमार उर्फ गुड्डू ने बताया कि पुलिस को सूचना दी गई है।