जमुई: रायपुरा गांव में शौच के लिए गई बच्ची की वज्रपात से हुई मौत, पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Jun 30, 2026 ख़ैरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रायपुरा गांव में शौच के लिए गई सनोज रावत की 8 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी की वज्रपात की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मंगलवार की सुबह 10:00 बजे मृतका बच्ची के शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।