टीकमगढ़: लार गांव के पास टैक्सी मोटरसाइकिल की टक्कर में टैक्सी पलटी बाइक सवार और टैक्सी में सवार लोग हुए घायल
लार गांव के पास एक टैक्सी बाइक से टकरा गई जिससे बाइक पर सवार बाइक चालक घायल हो गया। और टैक्सी पलट गई। टैक्सी में सवार तीन लोग घायल हो गए। जिनमें से एक को झांसी रेफर किया गया है। वहीं एक को मामूली चोट आई उसे घर भेज दिया गया। और एक का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। और बाइक सवार को भी जिला अस्पताल में भर्ती का उपचार दिया जा रहा है।