चाचौड़ा: चाचौड़ा विधायक के खिलाफ फेसबुक पर भद्दे कमेंट करने वाली महिला गिरफ्तार, चाचौड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई
Chachaura, Guna | May 29, 2026 चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीणा और उनके परिवार के खिलाफ अपमानजनक और भद्दे कमेंट करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 29 मई को पुलिस ने बताया, वर्ष 2024 में मामला दर्ज हुआ था, जांच के दौरान कुंभराज निवासी देवेंद्र मीणा ने पत्नी के नंबर और जीमेल से संयम राजपूत नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और कमेंट किये। दोनों पति-पत्नी को बीते रोज गिरफ्तार किया है।