विदिशा: सिंगरौली में बैंक डकैती के बाद विदिशा जिले में एसपी ने किया अलर्ट, बैंक अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
प्रदेश के सिंगरौली के बैंक मे बड़ी डकैती की घटना के बाद विदिशा जिले मे एसपी रोहित काशवानी ने जिले के सभी बैंकों को अलर्ट जारी किया है। शनिवार शाम 4 बजे विदिशा मे 40 बैंक मैनेजर और लीड बैंक अधिकारी के साथ उन्होंने बैठक कर सुरक्षा की समीक्षा की। इसके साथ-साथ उन्होंने जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र मे मौजूद बैंको मे सुरक्षा को लेकर टीआई को निर्देश दिए।