जांजगीर: जिले में 12वीं की भूगोल और भौतिक शास्त्र की परीक्षा संपन्न, 135 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
आज मंगलवार की दोपहर 1 बजे जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार,, जिले के 75 केंद्रों में हायर सेकेंडरी स्कूल 12 वी बोर्ड परीक्षा संपन्न हुई है। जिसमें कुल 8 हजार 345 परीक्षार्थी में से 8 हजार 210 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं वहीं 135 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नकल का कोई भी प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है।