जांजगीर: जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने फर्जी तरीके से सिम जारी करने के मामले में फरार 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने फर्जी तरीके से सिम जारी करने के मामले में फरार 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसमें 1 आरोपी सौरभ पालीवाल जिओ कंपनी का डिस्टब्यूटर है. मामले में दोनों आरोपी सौरभ पालीवाल, ओंकार धीवर को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है. कुछ दिन पहले भी इस मामले में 3 मोबाइल संचालकों की गिरफ्तारी की गई थी।