जांजगीर: जिला अस्पताल जांजगीर में डॉक्टरों ने सिविल सर्जन हटाने की मांग को लेकर किया विरोध, सायकल स्टैंड में चल रही ओपीडी
आज मंगलवार की सुबह 10 बजे मिली जानकारी अनुसार, जिला अस्पताल में ओपीडी सायकल स्टैंड से संचालित है। सिविल सर्जन के विरोध में जिला अस्पताल के डॉक्टरो ने जिला अस्पताल के अंदर ओपीडी का बहिष्कार कर दिया है और अपने चेम्बर को छोड़ कर सायकल स्टैंड में मरीजों का निःशुल्क इलाज कर रहे है।