जांजगीर: जिला अस्पताल में डॉक्टरों का फूटा गुस्सा, 11 मार्च से OPD बंद करने का किया ऐलान
आज सोमवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार जिला अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल पर लगे आरोपों के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से छत्तीसगढ़ डॉक्टर एसोसिएशन ने अब कड़ा रुख अपना लिया है। डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. इकबाल हुसैन ने ऐलान किया है कि 11 मार्च से OPD में इलाज बंद कर दिया जाएगा।