जांजगीर: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई पर जांजगीर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने किया पलटवार
आज सोमवार की दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार,,छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई के बाद कांग्रेस जहां इसे राजनीतिक साजिश करार दे रही है, वहीं बीजेपी ने इस पर तीखा पलटवार किया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि यह कार्रवाई किसी राजनीतिक द्वेष से नहीं, बल्कि पूरी जांच और प्रमाणिकता के आधार पर हो रही है।