बांदा: कचेहरी चौराहे के पास छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया, ASP भी रहे मौजूद
Banda, Banda | Dec 20, 2025 बांदा शहर के कचेहरी चौराहे के पास शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात के नियमों के प्रति आम लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक समेत यातायात पुलिस के इंस्पेक्टर व तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे। यहां पर छात्राओं ने आने वाले लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने को कहा।