समस्तीपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आज जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की गंभीरता से जाँच करते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जन संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित पदाधिकारी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवेदकों को की गई कार्रवाई से अवगत कराएँ।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जन शिकायतों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। जिन मामलों �