पुसा बिरौली चौक के समीप महिमा मंगलम के परिसर में जनसंपर्क सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया । जिसमें उपस्थित दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के निर्दलीय प्रत्याशी आदित्य कुमार झा ने मतदाताओं को संबोधित करते हुए शिक्षा, बेरोजगारी सहित अन्य बिंदुओं पर मतदाताओं से संबाद स्थापित किया। उन्होंने अपने पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील मतदाताओं से किया। उन्होंने कहा कि बिहार के छात्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है। लेकिन वे यहां अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित नहीं कर पाते हैं। लेकिन वहीं छात्र बहार जाकर प्रतिभा को प्रदर्शित करते। जिसमें सुधार लाने कि जरुरत है। कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं का अपार समर्थन मिल रहा है ।इस दौरान उपस्थित मतदाताओं ने उनका स्वागत करते हुए कई समस्या से जुड़े अपनी बातों को रखा इस दौरान राजीव कुमार, दिनेश राय सहित क्षेत्र के अन्य मतदाता उपस्थित थे। #s