सैदपुर: सैदपुर में गोशाला निर्माण में राज्य निधि के दुरुपयोग का आरोप, सभासद ने आंकड़े देकर DM से उच्चस्तरीय जांच की मांग की
सैदपुर नगर पंचायत क्षेत्र स्थित सादात रोड पर बन रहे कान्हा गौशाला की रिटेनिंग वॉल के निर्माण कार्य को लेकर राज्य निधि के दुरुपयोग का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। नगर के वार्ड संख्या 13 (गंगानगर) के सभासद सुनील यादव ने गाजीपुर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल को शिकायती पत्र भेजकर मामले की उच्चस्तरीय जाँच कराए जाने और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की माँग की है।