बक्सर: जिले में 25,846 गैस बुकिंग लंबित, प्रशासन आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा
Buxar, Buxar | Apr 2, 2026 जिला आपूर्ति पदाधिकारी राज कुमार की अध्यक्षता में एलपीजी आपूर्ति को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। बैठक में जिले में गैस आपूर्ति की स्थिति, लंबित बुकिंग और निरीक्षण अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होने बताया कि बक्सर जिले में प्रतिदिन औसतन 6419 गैस सिलेंडर की मांग है, जबकि औसतन 5808 सिलेंडर की आपूर्ति हो रही है।