कोटद्वार: कोटद्वार बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं पर विधायक ऋतु खण्डूडी की बैठक
विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने बेस अस्पताल में चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक कर बिजली, सफाई, सुरक्षा और स्टाफ की उपलब्धता की समीक्षा की। बेहतर सुविधाओं और संसाधनों के पारदर्शी उपयोग के निर्देश दिए गए। डीएम पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया भी ऑनलाइन शामिल हुईं।