सोनाहातु: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय, सोनाहातू का निरीक्षण किया
सोनाहातू प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल का निरीक्षण मंगलवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया। इस क्रम में स्कूल के क्लास रुम,प्रयोगशाला,पाकशाला,जिम,सहित साफ सफाई,खेल कूद से संबंधित चीजों का निरीक्षण किए। मंत्री ने पठन पाठन के विषय में पूछताछ किए। मैट्रिक और इंटर के परिणाम की जानकारी ली।