सोनाहातु: सोनाहातू प्रीमियर लीग कैनवस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू
सोनाहातू प्रखंड के थाना मैदान में सोमवार को सोनाहातू प्रीमियर लीग कैनवस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट प्रारंभ हुआ। टूर्नामेट में चैलेंजर फाइटर दानाडीह ,सुधीर स्पोर्टिंग तेलवाडीह, सोनाहातू ब्लॉक एलेवन,मुरली डेंजर एलेवन, सोनाहातू सुपर किंग्स, प्रेस एलेवन , दिगम एलेवन डोमाडीह, रियल टाइगर सोनाहातू टीम के खिलाड़ी अपना खेल प्रदर्शन करेंगे।