सोनाहातु: सोनाहातू में रोजो पर्व मनाया गया, ग्रामदेवता की पूजा हुई, महिलाओं ने नकारात्मक चीजें घड़े में डालकर बाहर फेंकी
सोनाहातू प्रखंड क्षेत्र में रविवार को उल्लास के साथ रोजो पर्व मनाया गया। ग्राम पूजा सुबह 8 बजे से 1 बजे तक किया गया। सुबह महिलाएं अपने घर को चारों तरफ से गोबर की बेड़ी लगाकर बांध दिया। मान्यता है कि घर में गोबर की बेड़ी लगाने से नकारात्मक ऊर्जा ओर विषैला जीव जंतु घर में प्रवेश नहीं करते।