कासगंज: 14 जून को कासगंज में प्रवक्ता पुरुष/महिला राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा होगी, 9 केंद्र बने, डीएम ने की बैठक
कासगंज। प्रवक्ता पुरुष/महिला राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा का आयोजन 14 जून को सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक जनपद के 9 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता, शुचिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाए