Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
image
image

अररिया, 27 जून 2026 जिला स्तर पर विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर कर्मियों का स्थानांतरण, जिलाधिकारी की उपस्थिति में रेंडमाइजेशन सॉफ्टवेयर के माध्यम हुई प्रकिया जिला पदाधिकारी, अररिया श्री विनोद दूहन की उपस्थिति में एनआईसी के रेंडमाइजेशन सॉफ्टवेयर के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई गई। संपूर्ण प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। कार्यहित एवं प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मनरेगा अंतर्गत एक ही प्रखंड में तीन वर्ष से अधिक समय से पदस्थापित कर्मियों का स्थानांतरण किया गया। इसके तहत 6 कनीय अभियंता (जेई), 8 कम्प्यूटर ऑपरेटर/कार्यपालक सहायक, 5 लेखापाल, 27 पंचायत तकनीकी सहायक (पीटीए) तथा 152 पंचायत रोजगार सेवकों (पीआरएस) का एनआईसी के रेंडमाइजेशन सॉफ्टवेयर के माध्यम से विभिन्न प्रखंडों में स्थानांतरण किया गया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 8 ग्रामीण आवास पर्यवेक्षकों, 4 कार्यपालक सहायकों एवं 8 ग्रामीण आवास सहायकों का भी प्रखंडों में स्थानांतरण किया गया। साथ ही ग्रामीण आवास सहायकों को नव पदस्थापित प्रखंडों की पंचायतों का आवंटन भी कर दिया गया। सरकार के विशेष सचिव, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार पशुपालन विभाग के जिला एवं प्रखंड स्तर पर कार्यरत 10 डाटा एंट्री ऑपरेटरों का भी एनआईसी के रेंडमाइजेशन सॉफ्टवेयर के माध्यम से पारदर्शी तरीके से स्थानांतरण किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यहित एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से समाहरणालय एवं समाहरणालय से संबद्ध 18 कार्यपालक सहायकों को जिला एवं अनुमंडल स्तरीय कार्यालयों, लोक शिकायत कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों में प्रतिनियुक्त करते हुए 1 जुलाई 2026 को नव पदस्थापित कार्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। वहीं जिला पंचायत राज कार्यालय, अररिया अंतर्गत संविदा के आधार पर ग्राम पंचायतों में कार्यरत 49 लेखपाल सह आईटी सहायकों एवं 200 कार्यपालक सहायकों का भी एनआईसी के रेंडमाइजेशन सॉफ्टवेयर के माध्यम से स्थानांतरण कर उन्हें नव पदस्थापित प्रखंडों का आवंटन किया गया। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी स्थानांतरित कर्मी 30 जून 2026 तक अपने वर्तमान कार्यालय का प्रभार हस्तांतरित कर दें तथा 1 जुलाई 2026 के पूर्वाह्न में अपने नव पदस्थापित कार्यालय में अनिवार्य रूप से योगदान दें। पशुपालन विभाग के डाटा एंट्री ऑपरेटरों को 2 जुलाई 2026 तक योगदान देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही संबंधित नियंत्री पदाधिकारियों एवं कार्यालय प्रधानों को 30 जून 2026 तक स्थानांतरित कर्मियों को विरमित करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। यदि निर्धारित अवधि तक विरमित नहीं किया जाता है तो संबंधित कर्मी 1 जुलाई 2026 से स्वतः विरमित माने जाएंगे। सभी स्थानांतरित कर्मियों को माह जुलाई 2026 का मानदेय नव पदस्थापित कार्यालय से प्राप्त अनुपस्थिति विवरणी के आधार पर भुगतान किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने कहा कि स्थानांतरण की पूरी प्रक्रिया निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं प्रशासनिक दक्षता को ध्यान में रखते हुए संपन्न कराई गई है, जिससे विभिन्न विभागों में कार्यों का प्रभावी एवं संतुलित निष्पादन सुनिश्चित हो सके। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी जिला पदाधिकारी द्वारा एनआईसी के रेंडमाइजेशन सॉफ्टवेयर के माध्यम से समाहरणालय एवं विभिन्न विभागों में पदस्थापित 214 कर्मियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई थी। जिला प्रशासन अररिया Information & Public Relations Department, Government of Bihar

12 views | Araria, Bihar | Jun 27, 2026

MORE NEWS