धौलपुर: पुरानी छावनी में स्थित कॉलोनी में बदमाशों ने कांस्टेबल से लूटे ग्यारह हजार छः सौ रुपए, मौके से हुए फरार
शहर की कोतवाली थाने पर शुक्रवार को एक कॉन्स्टेबल ने बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कराया है। कांस्टेबल ने दर्ज कराए मामले में बताया है। कि वह जिले कंचनपुर थाने पर तैनात है। शुक्रवार अल सुबह कुछ नकाबपोश बदमाशों ने उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के बदमाशों ने पुलिस में रिपोर्ट कराने पर हाथ पैर तोड़ने की धमकी भी दी गई।