धौलपुर: नए अस्पताल का हुआ शुभारंभ, ओपीडी शुरू: एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, जल्द ही इनडोर मरीजों को मिलेगा फायदा
लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को नए जिला अस्पताल का शुभारंभ हो गया। मेडिकल कॉलेज के ठीक बगल में बनाए गए नए अस्पताल के भवन में आज से ओपीडी की सुविधा शुरू हो गई। इस दौरान करौली धौलपुर सांसद मनोज राजोरिया के साथ जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी, मनोज कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर और प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर समरवीर सिंह सिकरवार मौजूद रहे।