धौलपुर: मोरोली गांव में मनाई गई भगवान देवनारायण की जयंती, बाबा हरिगिर के नेतृत्व में लगाई परिक्रमा
जिले के मोरोली गांव में स्थित मोरौली धाम देवनारायण भगवान के मंदिर पर भगवान की बड़े ही धूमधाम के साथ जयंती मनाई गई। इस दौरान परिक्रमा भी लगाई गई। जिले बाद मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पूर्व भगवान की शोभायात्रा भी निकाली गई। इस दौरान कोतवाली थाना का जाप्ता भी मौजूद रहा था। वही समाज के लोगो ने समाज से कुरीतियों, बुराई को दूर करने का संकल्प लिया गया।