धौलपुर: आरएसी परेड ग्राउंड में हुआ पीएम संवाद कार्यक्रम का आयोजन
धौलपुर के आरएसी परेड ग्राउंड में शुक्रवार को प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र की सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए आमजन से सरकार की योजनाओं का वर्चुअल फीडबैक जाना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राजस्थान के लोगों के लिए दी गई जनकल्याणकारी योजना को लेकर भी संवाद किया।