धौलपुर: सर मथुरा थाना इलाके से आरोपी को किया गिरफ्तार
प्रेमी ही निकला अपनी प्रेमिका पूजा का हत्यारा
धौलपुर। आखिरकार धौलपुर जिले की सरमथुरा पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर पूजा हत्याकांड का पर्दाफाश कर ही दिया। जिसमें मृतका पूजा का हत्यारा उसका प्रेमी ही निकला है। जबकि मृतका पूजा की हत्या को लेकर किसी अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी हत्यारा मृतका के भाई सौरभ का ही साला है।