खलीलाबाद: भवानी गाड़ा के सामुदायिक शौचालय में निर्माण अनियमितता का आरोप, जांच की मांग की गई
विकास खंड बघौली की ग्राम पंचायत भवानी गाड़ा में बने सामुदायिक शौचालय के क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है। ग्रामीण नरेन्द्र कुमार यादव ने डीएम को शिकायत देकर बताया कि शौचालय का छज्जा गिर गया है और दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। उन्होंने निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग, अनियमितता व सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की अपील की