गम्हरिया: पुलिस की छापेमारी, 61 लीटर देसी शराब बरामद
रतवारा थाना क्षेत्र के पैकार टोला, वार्ड नंबर-01 में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करीब 61 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार, शराब बनाने के लिए रखे करीब 400 लीटर जावा/कच्चा माल को भी मौके पर विनष्ट किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को देखते ही घर में मौजूद चार आरोपी फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयासरत हैं