विजयराघवगढ़: विजयराघवगढ में गेहूं खरीदी केंद्र पर सुविधाओं का अभाव, किसान परेशान!
विजयराघवगढ तहसील क्षेत्र मे संचालित गेहूं खरीदी केदो में मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नही दे रहे है, किसानों ने बताया कि यहां ना तो बैठने की व्यवस्था है और ना ही पीने के पानी की व्यवस्था कराई गई ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले किसानों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।