खानपुर: सारोला कलां कस्बे के अस्पताल रोड, नाथ मोहल्ला व तालाब मोहल्ले में जलापूर्ति ठप्प, लोगों को हो रही है भारी परेशानी
सारोला कलां कस्बे के अस्पताल रोड नाथ मोहल्ला व तालाब मोहल्ले में जलापूर्ति ठप्प रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मोहल्लेवासी कन्हैयालाल गुर्जर व सांवरिया मीणा आदि ने आज सोमवार को सुबह 9:30 बजे बताया कि भीषण गर्मी के बीच पानी की सप्लाई बंद होने से पानी के लिए भटकना पड़ रहा है उन्होंने जलदाय विभाग से पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की।