गोरखपुर: गोरखपुर में मांझे को लेकर विवाद, CCTV में कैद हुई मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
गोरखपुर। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के घासी कटरा चौकी अंतर्गत भरपुरवा मोहल्ले में चाइनीज मांझे को लेकर हुआ विवाद अब दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में बदल गया है। इस संबंध में घायल युवक वामिक के पिता मिराज अहमद ने पड़ोस में रहने वाली महिला गुलशन, उसके पति, बेटों और उनके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी थाने में तहरीर देकर मारपीट का