Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
No video available

मुरैना नगर निगम के वार्ड 8 में गंदे पानी से बना शासकीय 28 बीघा जमीन पर तालाब मच्छर पनपने से डेंगू का खतरा बढ़ा- राठौर 8

20.7k views | Morena Nagar, Morena | Sep 24, 2024

MORE NEWS

धन का दुरुपयोग! नगर निगम टाउन हॉल में कबाड़ बन रही 100 से अधिक व्हीलचेयर।

मुरैना। नगर निगम के टाउन हॉल में जरूरतमंदों के लिए खरीदी गई 100 से अधिक व्हीलचेयर उपयोग के अभाव में धीरे-धीरे कबाड़ में तब्दील होती जा रही हैं। लंबे समय से रखे होने के कारण इनमें जंग लग चुकी है और कई व्हीलचेयर की सीटें भी फटने लगी हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इन व्हीलचेयरों का समय पर वितरण कर दिया जाता, तो दिव्यांगजनों, बुजुर्गों और जरूरतमंद मरीजों को इसका लाभ मिल सकता था। लेकिन लापरवाही के चलते सरकारी धन से खरीदी गई सामग्री बेकार होती जा रही है।
सबसे हैरानी की बात यह है कि नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों ने इन व्हीलचेयरों के रखरखाव और वितरण की ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इससे सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग और प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
लोगों की मांग  है कि नगर निगम इन व्हीलचेयरों की स्थिति का तत्काल संज्ञान लेकर पात्र हितग्राहियों को उनका वि�

धन का दुरुपयोग! नगर निगम टाउन हॉल में कबाड़ बन रही 100 से अधिक व्हीलचेयर। मुरैना। नगर निगम के टाउन हॉल में जरूरतमंदों के लिए खरीदी गई 100 से अधिक व्हीलचेयर उपयोग के अभाव में धीरे-धीरे कबाड़ में तब्दील होती जा रही हैं। लंबे समय से रखे होने के कारण इनमें जंग लग चुकी है और कई व्हीलचेयर की सीटें भी फटने लगी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इन व्हीलचेयरों का समय पर वितरण कर दिया जाता, तो दिव्यांगजनों, बुजुर्गों और जरूरतमंद मरीजों को इसका लाभ मिल सकता था। लेकिन लापरवाही के चलते सरकारी धन से खरीदी गई सामग्री बेकार होती जा रही है। सबसे हैरानी की बात यह है कि नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों ने इन व्हीलचेयरों के रखरखाव और वितरण की ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इससे सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग और प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों की मांग है कि नगर निगम इन व्हीलचेयरों की स्थिति का तत्काल संज्ञान लेकर पात्र हितग्राहियों को उनका वि�

Morena Nagar, Morena | Jun 9, 2026

90 वर्षीय बुजुर्ग दंपति अपने ही पुत्र से प्रताड़ित होने की शिकायत लेकर पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।

मुरैना बसैया थाना क्षेत्र के निवासी बुजुर्ग ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्र को उसके हिस्से की दो बीघा जमीन पहले ही दे दी है। इसके बावजूद पुत्र शेष बची दो बीघा जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहा है। मना करने पर वह गाली-गलौज करता है और मारपीट पर उतारू हो जाता है।
शिकायत मिलने पर विजय भदौरिया ने बुजुर्ग की फरियाद गंभीरता से सुनी और संबंधित थाना पुलिस को मामले की जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

90 वर्षीय बुजुर्ग दंपति अपने ही पुत्र से प्रताड़ित होने की शिकायत लेकर पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। मुरैना बसैया थाना क्षेत्र के निवासी बुजुर्ग ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्र को उसके हिस्से की दो बीघा जमीन पहले ही दे दी है। इसके बावजूद पुत्र शेष बची दो बीघा जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहा है। मना करने पर वह गाली-गलौज करता है और मारपीट पर उतारू हो जाता है। शिकायत मिलने पर विजय भदौरिया ने बुजुर्ग की फरियाद गंभीरता से सुनी और संबंधित थाना पुलिस को मामले की जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Morena Nagar, Morena | Jun 9, 2026

मुरैना पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के समक्ष एक 9 वर्षीय मासूम अपनी मां के साथ अपने पिता की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसके साथ तथा बच्चे के साथ मारपीट करता है, उन्हें प्रताड़ित करता है और अपने साथ नहीं रखता। इसी से परेशान होकर मां और बेटा न्याय की गुहार लगाने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने दोनों की बात गंभीरता से सुनी और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए संबंधित थाना पुलिस को शिकायत की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक एवं उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुरैना पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के समक्ष एक 9 वर्षीय मासूम अपनी मां के साथ अपने पिता की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसके साथ तथा बच्चे के साथ मारपीट करता है, उन्हें प्रताड़ित करता है और अपने साथ नहीं रखता। इसी से परेशान होकर मां और बेटा न्याय की गुहार लगाने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने दोनों की बात गंभीरता से सुनी और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए संबंधित थाना पुलिस को शिकायत की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक एवं उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Morena Nagar, Morena | Jun 9, 2026

30 जून तक 100 दिन से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण करें, मैदानी अमला लोगों के बीच रहकर कार्य करे

मुरैना/कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि विभागीय योजनाओं में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मैदानी अधिकारी और कर्मचारी क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों के बीच संवाद बनाए रखें, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंच सके।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कमलेश कुमार भार्गव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ओ.पी. पांडेय, सिविल सर्जन, सभी बीएमओ, सीडीपीओ, सुपरवाइजर तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग 30 जून तक 100 दिन से अधिक समय से लंबित सभी शिकायतों का निराकरण करें। उन्होंने विशेष रूप से पहाड़गढ़ और खड़ियाहार क्षेत्र में लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना और लाड़ली लक्ष्मी योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जाए। सीडीपीओ को जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने तथा जनपद सीईओ को भी योजनाओं की प्रगति में सहयोग देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने मातृत्व वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाने के लिए कन्हार क्षेत्र में एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया।

बैठक में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों की स्थिति, उपचार के बाद बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति, आवश्यक दवाओं के वितरण, अपार आईडी, आभा आईडी, मिशन वात्सल्य तथा समेकित बाल संरक्षण योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले के सभी पोषण पुनर्वास केंद्र पूरी क्षमता के साथ संचालित किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से जौरा एनआरसी में आ रही समस्याओं का तत्काल समाधान कर वहां बच्चों की भर्ती बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्यों में बेहतर प्रगति लाने को कहा।

उन्होंने परियोजना स्तर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं संबंधित कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि समग्र आईडी, आधार अपडेट और अन्य आवश्यक रिकॉर्ड अपडेट करने का कार्य बेहतर तरीके से किया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं के समय पर पंजीयन और नियमित स्वास्थ्य जांच पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद सीईओ और बीएमओ मिलकर इसकी नियमित निगरानी करें। साथ ही महिलाओं को आवश्यक शादी का प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि वे विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच हर माह सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर ने एनीमिया की पहचान और उपचार की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानकों में मुरैना को प्रदेश के शीर्ष जिलों में शामिल करने के लिए प्रयास किए जाएं।

उन्होंने अस्पतालों के लेबर रूम में बेहतर निगरानी व्यवस्था के लिए प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। साथ ही यू-विन पोर्टल पर टीकाकरण प्रविष्टियां, एनसीडी स्क्रीनिंग, टीबी मुक्त अभियान, एक्स-रे सेवाओं के उपयोग तथा फूड बास्केट वितरण में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए, ताकि आमजन को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने सभी अधिकारियों से योजनाओं के संचालन में गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा जिले को बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल कराने के लिए निरंतर प्रयास करने को कहा।

30 जून तक 100 दिन से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण करें, मैदानी अमला लोगों के बीच रहकर कार्य करे मुरैना/कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि विभागीय योजनाओं में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मैदानी अधिकारी और कर्मचारी क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों के बीच संवाद बनाए रखें, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंच सके। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कमलेश कुमार भार्गव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ओ.पी. पांडेय, सिविल सर्जन, सभी बीएमओ, सीडीपीओ, सुपरवाइजर तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग 30 जून तक 100 दिन से अधिक समय से लंबित सभी शिकायतों का निराकरण करें। उन्होंने विशेष रूप से पहाड़गढ़ और खड़ियाहार क्षेत्र में लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना और लाड़ली लक्ष्मी योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जाए। सीडीपीओ को जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने तथा जनपद सीईओ को भी योजनाओं की प्रगति में सहयोग देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मातृत्व वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाने के लिए कन्हार क्षेत्र में एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया। बैठक में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों की स्थिति, उपचार के बाद बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति, आवश्यक दवाओं के वितरण, अपार आईडी, आभा आईडी, मिशन वात्सल्य तथा समेकित बाल संरक्षण योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले के सभी पोषण पुनर्वास केंद्र पूरी क्षमता के साथ संचालित किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से जौरा एनआरसी में आ रही समस्याओं का तत्काल समाधान कर वहां बच्चों की भर्ती बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्यों में बेहतर प्रगति लाने को कहा। उन्होंने परियोजना स्तर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं संबंधित कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि समग्र आईडी, आधार अपडेट और अन्य आवश्यक रिकॉर्ड अपडेट करने का कार्य बेहतर तरीके से किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं के समय पर पंजीयन और नियमित स्वास्थ्य जांच पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद सीईओ और बीएमओ मिलकर इसकी नियमित निगरानी करें। साथ ही महिलाओं को आवश्यक शादी का प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि वे विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच हर माह सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने एनीमिया की पहचान और उपचार की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानकों में मुरैना को प्रदेश के शीर्ष जिलों में शामिल करने के लिए प्रयास किए जाएं। उन्होंने अस्पतालों के लेबर रूम में बेहतर निगरानी व्यवस्था के लिए प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। साथ ही यू-विन पोर्टल पर टीकाकरण प्रविष्टियां, एनसीडी स्क्रीनिंग, टीबी मुक्त अभियान, एक्स-रे सेवाओं के उपयोग तथा फूड बास्केट वितरण में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए, ताकि आमजन को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने सभी अधिकारियों से योजनाओं के संचालन में गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा जिले को बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल कराने के लिए निरंतर प्रयास करने को कहा।

Morena Nagar, Morena | Jun 9, 2026

दो बीघा जमीन के विवाद में बड़े बेटे से परेशान वृद्ध दंपति पहुंचे एसपी ऑफिस, लगाई न्याय की गुहार

मुरैना/ थाना माता बसैया क्षेत्र निवासी वृद्ध दंपति रामभजन बाल्मीक और लक्ष्मी बाल्मीक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अपने ही बड़े बेटे से सुरक्षा एवं न्याय दिलाने की मांग की। पीड़ित दंपति का आरोप है कि उनका बड़ा बेटा पिछले तीन वर्षों से उन्हें लगातार परेशान कर रहा है।
वृद्ध दंपति ने बताया कि दो बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि बड़े बेटे ने करीब तीन साल पहले उनकी दो बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया और तब से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। कई बार समझाने और विवाद सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।
पीड़ित दंपति ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर जमीन वापस दिलाने तथा उचित कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी कार्यालय में आवेदन देकर उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई और न्याय की गुहार लगाई।

दो बीघा जमीन के विवाद में बड़े बेटे से परेशान वृद्ध दंपति पहुंचे एसपी ऑफिस, लगाई न्याय की गुहार मुरैना/ थाना माता बसैया क्षेत्र निवासी वृद्ध दंपति रामभजन बाल्मीक और लक्ष्मी बाल्मीक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अपने ही बड़े बेटे से सुरक्षा एवं न्याय दिलाने की मांग की। पीड़ित दंपति का आरोप है कि उनका बड़ा बेटा पिछले तीन वर्षों से उन्हें लगातार परेशान कर रहा है। वृद्ध दंपति ने बताया कि दो बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि बड़े बेटे ने करीब तीन साल पहले उनकी दो बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया और तब से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। कई बार समझाने और विवाद सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। पीड़ित दंपति ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर जमीन वापस दिलाने तथा उचित कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी कार्यालय में आवेदन देकर उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई और न्याय की गुहार लगाई।

Morena Nagar, Morena | Jun 9, 2026