जमुई: बोझायत गांव में सनकी पुत्र ने मां को गले में चाकू मारकर किया घायल, पुलिस ने पुत्र को गिरफ्तार कर मां को भेजा अस्पताल
Jamui, Jamui | Feb 17, 2025 बोझायत गांव में सोमवार की देर शाम करीब 6:00बजे सनकी पुत्र बैजनाथ कुमार ने शराब के नशे में धुत होकर अपनी ही मां शर्मिला देवी के गर्दन में चाकू से हमला कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आरोपित पुत्र बैजनाथ कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया और घायल मां को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से पटना रेफर कर दिया गया।