जमुई: जमुई के 34 केंद्रों पर कदाचारमुक्त हुई पहले दिन मैट्रिक की परीक्षा, विलंब से आये कई छात्रों को नहीं मिला प्रवेश
Jamui, Jamui | Feb 17, 2025 केकेएम कॉलेज, प्लस टू गर्ल उच्च विद्यालय, जवाहर हाई स्चूल सहित जमुई के 34 केंद्रों पर आयोजित मैट्रिक की परीक्षा के पहले दिन सोमवार की शाम 5:00 बजे तक दोनो पालियों में शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। हालांकि विलंब से पहुंचे कई परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।नतीजतन विलंब से पहुंचे परीक्षार्थियों को वापस लौटना पड़ा।