खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर तेंदुए का हमला, हाथ चबाने से फ्रैक्चर
बांसवाड़ा जिले के आंबापुरा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर... खेत में काम कर रहे एक बुजुर्ग पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका अस्पताल में इलाज जारी है।
मामला आंबापुरा थाना क्षेत्र के भूतपाड़ा गांव का है। यहां खेत में काम कर रहे नाथु पुत्र हुरजी पर पीछे से तेंदुए ने हमला बोल दिया। तेंदुए ने उनके हाथ को बुरी तरह चबा डाला, जिससे हाथ में गहरे घाव और फ्रैक्चर हो गया। बुजुर्ग की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। गंभीर हालत में घायल नाथु को तुरंत एमजी हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।
#Dungarpur #LeopardAttack #Ambapura #BreakingNews #RajasthanNews