पूर्णिया पूर्व: बभनी रेहका गांव में जलावन उठाने के दौरान एक 11 वर्षीय बालक को जहरीले सांप ने हाथों में काटा, GMCH में भर्ती
सदर थाना क्षेत्र के बभनी रेका गांव के मोहम्मद मोहिबुर रहमान के पुत्र मोहम्मद मुर्शीद अपने खेत में जलावन उठाने के लिए गया था। इसी दौरान जहरीले सांप ने बालक के हाथों में काट लिया। जिसके बाद बालक ने घटना की जानकारी अपने परिजन को दिया। परिजन बालक को इलाज के लिए GMCH में किया भर्ती। चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि वह अब खतरे से बाहर है।