शिवपुरी नगर: पिपरोनिया में पति की मौत के बाद 5 बच्चों की मां को ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे हैं, एसपी से की शिकायत
पिपरोनिया गांव के रहने वाली पार्वती आदिवासी पत्नि दामोदर आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया की उसके पति की मौत के बाद उसके ससुराली उसे एवं उसके बच्चों को प्रताड़ित कर रहे हैं, एवं वह उन्हे घर से भगाना चाहते हैं। जिसकी शिकायत उसने आज बुधवार की शाम 4 बजे एसपी से करते हुए मदद की गुहार लगाई है।