शिवपुरी नगर: बाचरौंन-खेरवास रास्ते पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, 56 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
पिछोर थाना क्षेत्र के खेरवास में रहने वाले रामसिंह लोधी ने जानकारी देते हुए बताया की आज बुधवार की सुबह 7 बजे वह बाचरौंन से खेरवास जा रहा था। तभी बाचरौंन और खेरवास के रास्ते में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो ग्राम जिसको पुलिस ने शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार जारी है।