शिवपुरी नगर: सलैया में पुरानी रंजिश के चलते 4 लोगों ने पिता-बेटे पर हमला किया, एसपी से कार्रवाई की मांग
सलैया के रहने वाले ललित परिहार पुत्र भगवान सिंह परिवार ने जानकारी देते हुए बताया की गांव के ही 4 लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके एवं उसके पिता के साथ बेहरहमी से मारपीट कर दी। जिससे पिता बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी शिकायत उन्होंने दिनारा थाने में की पर सुनवाई ना होने के चलते आज बुधवार की दोपहर 2 बजे एसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है।