शिवपुरी नगर: करैरा में SSC जीडी के फिजिकल परीक्षण के दौरान युवक का पैर टूटा, जिला अस्पताल में भर्ती
करैरा आइटीबीपी में आज बुधवार को एसएससी जीडी का फिजिकल जारी था। जिसमें जबलपुर जिले के ग्राम न्यू कंचन पुर के रहने वाले रतन सिंह गौड़ पिता हीरालाल गौड़ रनिंग कर रहा था। तभी दौड़ते हुए उसका पैर फैक्चर हो गया। जिसको दोपहर 2 बजे जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।