गंगरार: कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में नई नियुक्तियों से गंगरार क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल
लियाकत अली मंसूरी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि शब्बीर हुसैन रंगरेज को दोबारा गंगरार-पारसोली अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्तियों के बाद समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई तथा संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।