बरियातु: अंचलाधिकारी ने गड़गोमा बालू घाट से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया ज़ब्त
बारियातू सीओ कोकिला कुमारी ने शनिवार संध्या 5 बजे क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध बालू उठाव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गड़गोमा बालू घाट से एक बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया. जिसे स्थानीय थाना पुलिस को सौंप दिया है l अंचलाधिकारी कुमारी ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान गडगोमा बालू घाट पर एक ट्रैक्टर में बालू लाद कर खड़ा पाया गया. संदेह के आधार पर वाहन जांच कि l