फरीदपुर: स्मैक बेचने स्टेशन पहुंचे युवक को पुलिस ने ग्राहक बनने से पहले ही दबोचा
नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। फरीदपुर थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से एक युवक को 400 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पार्क में बैठकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दबिश देकर उसे दबोच लिया।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शेर खां उर्फ नव्वी शेर खां, फरीदपुर कस्बे के मोहल्ला मिर्धान का