पटना ग्रामीण: बिहार चुनाव 2025 ओपिनियन पोल: NDA को बढ़त, महागठबंधन पिछड़ा, जन सुराज हाशिये पर
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आए ओपिनियन पोल के मुताबिक एनडीए को 153 से 164 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं महागठबंधन को 76 से 87 सीटें मिलती दिख रही हैं। जन सुराज पार्टी 1 से 3 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार महागठबंधन में कई सीटों पर आपसी तालमेल की कमी और अंतर्विरोध इसकी मुख्य वजह मानी जा रही है।